गाय के गोबर तथा मिट्टी से बन रहे है पार्थिव लिंग
6 महा में बन कर होंगे तैयार, फरवरी शिव रात्रि में होगा सभी पार्थिव लिंग का जलाभिषेक
बेतालघाट- बेतालघाट ब्लॉक के कमलेश्वर महादेव में सवा करोड़ पार्थिव लिंगो को बनाने का कार्य आज से प्रारंभ हो गया है, जिसमे 6 महा के भीतर सभी पार्थिव लिंगों को बनाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
ढिनाई डेयरी के अध्यक्ष राहुल अरोरा ने बताया कि सावन माह से शिवरात्रि के बीच सवा करोड़ पार्थिव लिंग बनाने का कार्य किया जाएगा। जिसमे रोजना 70 हज़ार से अधिक पार्थिव लिंगो को बनाया जाएगा। वही इन सभी पार्थिव लिंगों को बनाने में पूर्ण रूप से गाय के गोबर तथा मिट्टी का प्रयोग किया जाएगा। जिसमे डेयरी से गोबर तथा जंगलो से मिट्टी को एकत्र किया जाएगा। जिनमे फरवरी माह में जला अभिषेक कर महा भंडार किया जाएगा। इस दौरान रविशंकर महाराज, प्रमोद तिवारी, दीप रिखाड़ी, मोहन चंद्र, प्रेमचंद जोशी, बंशीधर भट्ट, युवराज, भावना अरोरा आदि मौजूद रहे
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें