भवाली में अज्ञात वाहन की टक्कर से बच्ची घायल

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के भीमताल रोड़ में देर रात अज्ञात वाहन ने बच्ची को टक्कर मार दी। आनन फानन में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार नेहा पलड़िया 7 पुत्री हरीश सिंह पलड़िया निवासी गांधी कालोनी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसके सर में गंभीर चोट लग गई। नाख से खून निकलने लगा। परिजन तत्काल सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उपचार किया। जिसके बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। स्थानीय निवासी चन्दन मेहरा, अरुण मोहन जोशी ने बताया कि 108 को कई फोन किये गये। लेकिन कोई जवाब नही मिला। जिससे घायल बच्ची को घण्टो अस्पताल में इंतजार करना पड़ा। एम्बुलेंस नही मिलने पर निजी वाहन से हल्द्वानी भेजा गया।
डॉ सुनील परिहार ने बताया कि बच्ची के सर में चोट थी, चक्कर भी आ रहे थे। प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर किया गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page