हल्द्वानी श्री आनंद आश्रम में मेयर डॉ जोगेंद्र सिंह पाल ने लगाएं पौंधे, आश्रम को हर सम्भव मदद का दिया आश्वासन

ख़बर शेयर करें

शनिवार को संस्था श्री आनंद आश्रम द्वारा संचालित बाबा नीब करोरी वृद्धाश्रम के परिसर में संस्था की अध्यक्ष कनक चंद द्वारा पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला रहे। यहां रुद्राक्ष का पौधा लगाकर पौधरोपण की शुरुवात की गई। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध व्यवसायी संपादक साकेत अग्रवाल , विशिष्ट अतिथि समाजसेवी आदरणीय हरीश पांडेय पूर्व ग्राम प्रधान ललित सिंह नेगी, एक समाज श्रेष्ठ समाज अध्यक्ष योगेंद्र साहू कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के पर्यावरण सलाहकार आदरणीय मदन सिंह बिष्ट (पर्यावरण विद) द्वारा वृद्धआश्रम में पौधे रोपण हेतु पौधे दिए किये गए।संस्था अध्यक्ष कनक चंद ने हल्द्वानी शहर के मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला को संस्था के उद्देश्यों और 6 वर्षों से किये जा रहे बेहतरीन कार्यों से अवगत कराया। कनक चंद, मदन सिंह बिष्ट ने सभी का बैज लगाकर सम्मान पट्टिका पहनाकर वृद्धआश्रम में स्वागत और सम्मानित किया। मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला द्वाराअध्यक्ष कनक चंद को बाबा नीब करोरी वृद्धआश्रम हेतु पूर्ण सहयोग करने की घोषणा करते हुए कहा कि वृद्धआश्रम की जो भी महत्वपूर्ण जरूरते हैं उसे उनके द्वारा शीघ्र ही पूरा किया जाएगा।
कनक चंद मदन सिंह बिष्ट ने वृद्धाश्रम निर्माण हेतु जमीन के लिए विनम्र निवेदन किया। जिस पर मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला ने कहा कि श्री आनंद आश्रम द्वारा विगत 6 वर्षों से लगातार वृद्ध सेवा में बहुत ही बेहतरीन कार्य किया जा रहा है जो कि उनकी जानकारी में है। समय समय पर वह संस्था के कार्यक्रमों में भी आते रहे हैं इसलिए वो बाबा नीब करोरी वृद्धआश्रम हेतु जमीन की व्यवस्था करने में अपना पूर्ण सहयोग देंगे।
कनक चंद ने श्री रौतेला जी का धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले भी लिखित रूप में उनके द्वारा जमीन हेतु अनुमोदन किया गया था अब वह पूरी कोशिश करेंगे। यह संस्था के बुजुर्गों के लिए हर्ष का विषय है कि वह अपने आशियाने में रह पाएंगे। इस बात पर सभी ने खुशी जताई है। कहा कि पूरे साढ़े चार वर्षों से वह अकेली संस्था की ओर से जमीन के लिए लगातार प्रयासरत हैं। परंतु अब संस्था से जुड़े सभी लोग चाहते हैं की वृद्धआश्रम को जमीन मिलनी ही चाहिए। तभी अधिक से अधिक गरीबों को आश्रय दिया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली पालिकाध्यक्ष ने किया विकास कार्यो का निरीक्षण

इस अवसर पर योगिता बनोला, भावना बिष्ट, ममता देवाल, सागर कुमार, याशिका रावल विजय गीता तथा बजवालपुर ग्राम के ग्रामवासी उपस्थित थे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page