भवाली में पेंटिंग प्रतियोगिता में आराध्या रही आर्य प्रथम

ख़बर शेयर करें

भवाली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में पौराणिक देवी मंदिर में 10 से 12 वर्ष के बच्चों की पेंटिग प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमे भवाली नगर व आसपास क्षेत्र के लगभग 60 बच्चों ने प्रतिभाग किया। नन्हे बच्चो ने प्रतियोगिता में राधा-कृष्ण के चित्र बनाए। जिसमें हिमालयन ऐकडमी स्कूल ज्यूलीकोट की आराध्या आर्य ने प्रथम स्थान हासिल किया। वही द्वितीय स्थान सेंट मैरी नैनीताल की आराधना वर्धन, तृतीय स्थान पर हिमालयन एकेडमी ज्योलिकोट की आंकाक्षा आर्या रही। सांत्वना पुरूस्कार यूए पब्लिक स्कूल भवाली के आदित्य कन्नौजिया व वुडब्रिज के लक्ष्य ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को सेवानिवृत्त शिक्षक भवानी दत्त गुरूरानी व मनीष साह, सभासद मुकेश कुमार ने पुरुस्कार से सम्मानित किया। और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजक नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा की इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य नन्हे बच्चों की प्रतिभाओं को उजागर करना है। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page