‘भवाली में मन की बात’ के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण, कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें

भवाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने के बाद रविवार दोपहर भाजपा मंडल भवाली एवं भवाली भाजपा महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में जल संस्थान परिसर, भवाली में ‘मां के नाम एक पेड़’ अभियान के तहत सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान बाज, उत्तीस सहित विभिन्न फलदार एवं फूलों के पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के समापन पर कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वीर शहीदों की स्मृति में सामूहिक रूप से बाज का एक पौधा रोपित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट दया किशन पोखरिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश आर्या, मंडल महामंत्री अमित पांडे, ‘मन की बात’ कार्यक्रम के मंडल प्रभारी पवन भाकुनी, सुमित पांडे, कंचन साह, भाजपा महिला मोर्चा भवाली मंडल की उपाध्यक्ष सुधा आर्या, महामंत्री ज्योति वर्मा, समाजसेवी हयात सिंह नेगी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page