होम स्टे नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, 11 इकाइयों का निरीक्षण; 5 को नोटिस, 2 पर जुर्माना

ख़बर शेयर करें

होम स्टे नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, 11 इकाइयों का निरीक्षण; 5 को नोटिस, 2 पर जुर्माना
नैनीताल, 25 जुलाई। जनपद में होम स्टे नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर शनिवार को जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या एवं तहसीलदार अक्षय भट्ट ने संयुक्त रूप से विभिन्न होम स्टे इकाइयों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कुल 11 होम स्टे इकाइयों का भौतिक सत्यापन किया गया। जांच में नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर 5 होम स्टे संचालकों को नोटिस जारी किए गए। वहीं 2 इकाइयों पर ₹10-10 हजार का अर्थदंड लगाया गया। इसके अलावा 2 होम स्टे इकाइयों के पंजीकरण निरस्तीकरण की संस्तुति भी की गई है।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि जनपद में होम स्टे इकाइयों का नियमित भौतिक निरीक्षण जारी रहेगा। पर्यटकों की सुरक्षा और निर्धारित मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी होम स्टे संचालकों से होम स्टे नीति एवं नियमावली का कड़ाई से पालन करने की अपील करते हुए कहा कि अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page