भवाली। गुरुवार को उत्तराखंड शासन अपर सचिव आनंद वर्धन ने मुख्य बाजार में 12 करोड़ की लागत से बन रही निर्माणाधीन कैम्पलैक्स, पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण किया। पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने फूल, गमला देकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यदाई संस्था कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधिकारियों को कार्य में पूर्ण गुणवत्ता के साथ कार्य में तेजी लाने के निदेश दिये। उन्होंने कहा जनहित कारी निर्माणधीन पार्किग, कोम्प्लेक्स का समय अवधि के अंदर कार्य को पूर्ण कराना करे। पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने शासन का इस महत्वपूर्ण जनहित कारी योजना के लिए नगर की ओर से आभार व्यक्त किया।
यहां एम डी कुमाऊं मंडल दीपक तिवाडी, एस डीएम पारितोष वर्मा, सचिव प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, जीएम कस्टेकशन कुमाऊं मंडल विजय कुमार,नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार, कुमाऊं मंडल एई मनोज मासीवाल, अवर अभियंता दीपक जोशी, लिपिक मनोज तिवाडी आदि मौजूद थे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

