अभिनेत्री रतन राजपूत सातताल वनखण्डी मंदिर दर्शन करने पहुँची

ख़बर शेयर करें

भवाली। शुक्रवार को अभिनेत्री रतन राजपूत ने वनखंडी आश्रम सातताल में वनखंडी माता मंदिर के दर्शन किये। श्री श्री 1008 स्वामी वनखंडी महाराज के भी दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर की सेवा में लगे विनोद कुमार पंत ने बताया कि अभिनेत्री रतन राजपूत सातताल घूमने आई थी, उन्हें मंदिर के बारे में पता चला, जिससे वह 2 किमी ऊपर हिडिम्बा देवी, वनखंडी महाराज के दर्शन करने आई। उन्होंने कहा कि रतन राजपूत ने मेला, निर्मला, संतोषी माँ, महाभारत, अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो धारावाहिक सहित कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 2010 में टीवी अपना स्वयंबर भी रचाया था। कहा कि उन्हें मंदिर दर्शन कर मन की शांति मिली। मन्दिर के बारे में उन्हें जानकारी दी। वनखडी महाराज से आशीर्वाद लेकर फिर दर्शन करने आने की बात कही।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page