सैनिक स्कूल में अंतदसदनीय प्रतियोगिता में अभिमन्यु सदन प्रथम द्वितीय भरत सदन रहा

ख़बर शेयर करें

भवाली। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में शुक्रवार को अंतरसदनीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वीना ठाकुर एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन वी के ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय की छात्राओं ने सर्वप्रथम सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम शुरू किया। सभी कनिष्ठ सदनों ने इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कुश सदन ने ‘पीढ़ी के अंतर’ पर लघु हिंदी नाटक प्रस्तुत किया। भरत सदन ने ‘सोशल मीडिया’ नामक अंग्रेजी नाटक प्रस्तुत किया। बछेंद्री सदन द्वारा महिला सशक्तिकरण पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। लव सदन ने वी थ्री किंग्स समूह गीत गाया। अभिमन्यु सदन ने कुमाऊँनी नृत्य प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अभिमन्यु सदन को मिला, द्वितीय स्थान भरत सदन ने एवं तृतीय स्थान लव सदन ने प्राप्त किया। वही सत्र 2021 – 22 का अकादमिक श्रेष्ठता पुरस्कार दिया गया। जिसमें कक्षा 11के कैडेट कुशाग्र दुर्गापाल प्रथम, दूसरा स्थान वंश डांगी, तृतीय यश जोशी ने प्राप्त किया। कक्षा 10 में प्रथम स्थान पर कैडेट आकाश राजपूत, दूसरा स्थान कैडेट शाश्वत राय, तीसरा स्थान कैडेट आकाश कुमार सिंह एवं रणवीर को मिला। सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन वी के ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम हर छात्र के बहुमुखी विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन कैडेट श्रेय जोशी ने किया। कार्यक्रम विद्यालय के उप प्रधानाचार्य कमांडर एस. नागराजन के दिशा निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page