त्रिस्तरीय पंचायतों में अन्य पिछड़ा वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए गठित एकल सदस्यीय समर्पित आयोग ने मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंप

ख़बर शेयर करें

देहरादून/ त्रिस्तरीय पंचायतों में अन्य पिछड़ा वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए गठित एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के अध्यक्ष बीएस वर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर अपनी रिपोर्ट सौंप दी।

मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में भेंट के दौरान आयोग के अध्यक्ष बीएस वर्मा की ओर से अपनी तृतीय रिपोर्ट मुख्यमंत्री को दी गई। विदित है कि राज्य में अप्रैल में पंचायत चुनाव संभावित हैं और इस लिहाज से वर्मा आयोग की रिपोर्ट को खासा अहम माना जा रहा है। सूत्रों के

यह भी पढ़ें 👉  विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, लिए पांच नमूने

अनुसार इस रिपोर्ट में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर पहले से अधिक ओबीसी आरक्षण बढ़ाने की सिफारिश की गई है। हालांकि आयोग की ओर से त्रिस्तरीय पंचायतों में ओबीसी आरक्षण का निर्धारण 2011 की जनगणना के आधार पर करने की सिफारिश की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत

विदित है कि हरिद्वार को छोड़कर राज्य में 12 जिला पंचायत अध्यक्ष, 358 जिला पंचायत सदस्य, 89 क्षेत्र पंचायत प्रमुख, 2974 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 7499 ग्राम पंचायत और 55589 वार्ड मेंबर हैं। इन सभी के लिए ओबीसी आरक्षण की प्रक्रिया एकल सदस्यीय आयोग की सिफारिशों के तहत ही किया जाना है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page