भवाली में उत्तराखंड संस्कृति की दिखने लगी झलक

ख़बर शेयर करें

भवाली। उत्तराखंड की संस्कृति प्रकृति की गहराई से जुड़ी हुई है। पहाड़ के लोग पर्यावरण के साथ सामंजस्य बिठाकर रहते हैं, और रीति-रिवाज, त्यौहार और आजीविका उनके आसपास के पहाड़ों, नदियों और जंगलों से प्रभावित होते हैं। यहां का संगीत, नृत्य और कला परिदृश्य में रहने की सुंदरता और चुनौतियों को दर्शाते हैं। वही नगर पॉलिका भवाली ने भी उत्तराखंड संस्कृति को दर्शाने का काम किया है। बाजार में उत्तराखंड की संस्कृति को दिखाते फ्लेक्सिबोर्ड लगाकर पर्यटकों को संस्कृति से रूबरू किया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि बाजार में फ्लेक्सिबोर्ड लगाने का काम शुरू हो गया है। कहा कि व्यापारियों के सहयोग से बाजार को सुंदर बनाने व संस्कृति से पर्यटकों को रूबरू किया जाएगा। एकरूपता से बाजार सुदर दिखेगा, जिससे पर्यटक नया सन्देश लेकर जाएंगे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page