भवाली। नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्र बिकने लगे हैं। बुधवार को 32 नामांकन पत्रों की बिक्री देर शाम तक हुई। जिसमें 30 सभासद और 2 फार्म अध्यक्ष पद के लिए बिके है। एसडीएम बी सी पंत ने पॉलिका बैंकट हॉल में विभागीय अधिकारियों ने सभी तैयारियां कर ली है। बुधवार शाम तक 30 सभासद व 2 अध्यक्ष पद के लिये नामांकन पत्र बिके है। कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग की जारी अधिसूचना के अनुसार नोटिस बोर्ड में जानकारी चस्पा कर दी गई है। कहा 27 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक नॉमिनेशन पॉलिका हॉल में फार्म दिए जाएंगे। 31 दिसम्बर व 1 जनवरी को समीक्षा की जायेंगी। 2 जनवरी को विड्रॉल और 3 जनवरी को सिंबल दिए जाएंगे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें