रेलवे स्टेशन में हमला 27 की मौत

ख़बर शेयर करें

पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक बड़ा आत्मघाती हमला हुआ। इस हमले में 15 सैनिकों समेत 27 लोगों की मौत हो गई। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, 62 से अधिक लोग घायल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वन आरक्षियों को वन दरोगा के पद पर पदोन्नति देने का फैसला

बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली। बीएलए ने जारी बयान में कहा कि संगठन की मजीद ब्रिगेड ने हमले को अंजाम दिया। उनके निशाने पर मिलिटेंट इन्फैंट्री स्कूल के वो सैनिक थे जो अपना प्रशिक्षण पूरा कर पेशावर लौट रहे थे। मारे गए लोगों में 15 आर्मी जवान और 12 आम नागरिक हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर हमले में बीएलए के शामिल होने की पुष्टि नहीं की गई।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में धूम धाम से मनाया महिला कांग्रेस स्थापना दिवस

क्वेटा डिवीजन के कमिश्नर हमजा शफकत ने कहा कि घायलों को क्वेटा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई लोगों की हालत गंभीर है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  दर्जनों खैर के पेड़ काटने के मामले में अब रेंजर पर भी गाज

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने हमले की निंदा करते हुए इसे निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाकर किया गया भयावह कृत्य करार दिया तथा तत्काल जांच के आदेश दिए। आतंकवादी आम लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं।

Join WhatsApp Group
Ad

You cannot copy content of this page