मंत्री राम सिंह कैड़ा की पहल से गौवंश संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, सिलौटी पंत में गौशाला निर्माण के लिए ज़मीन हस्तांतरण को मंज़ूरी

ख़बर शेयर करें

​कैबिनेट मंत्री और भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप, भीमताल क्षेत्र में गौवंश संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मंत्री कैड़ा ने कहा सरकार ने सिलौटी पंत, नौकुचियाताल क्षेत्र में 1.000 हेक्टेयर भूमि को गौशाला निर्माण के लिए नगर पालिका परिषद भीमताल को निःशुल्क हस्तांतरित करने की मंज़ूरी दे दी है।
​मंत्री ने कहा जिसका आदेश कर दिया है और इसे क्षेत्र में गौवंश (गाय और उनके वंश) के संरक्षण और संवर्धन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता है मंत्री राम सिंह कैड़ा ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
​मंत्री कैड़ा ने कहा इस नई गौशाला के निर्माण से न केवल बेसहारा और निराश्रित गौवंश को एक सुरक्षित आश्रय मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में उनके स्वास्थ्य, देखभाल और संवर्धन में भी सुधार होगा। यह पहल न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे आवारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं और किसानों को होने वाले नुकसान में भी कमी आने की उम्मीद है। नगर पालिका परिषद भीमताल अब गौशाला के निर्माण और संचालन की ज़िम्मेदारी संभालेगी, जिससे क्षेत्र में गौवंश के बेहतर प्रबंधन होगा!
​स्थानीय निवासियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी इस सकारात्मक कदम का स्वागत किया है और इसे क्षेत्र में गौवंश की स्थिति को सुधारने के लिए एक सराहना करते हुए मंत्री कैड़ा का आभार ब्यक्त किया है!

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम सुनवाई से पहले अलर्ट मोड पर नैनीताल पुलिस,पुलिस बल को किया ब्रीफसरकारी कार्यवाही के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सख्त कदम उठाने के दिए निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page