धारी में आपदा प्रभावितों को चेक वितरित किये गए

ख़बर शेयर करें


धारी।
मंगलवार को कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के निर्देशानुसार विकास खंड धारी के सरना, देवनगर, गुनियालेख, हरिनगर सरना, ज्यूरिगाड़, कुलौरी, पुटगांव, बबियाड़ क्षेत्र के आपदा ग्रस्त गांवों का संबंधित विभागों द्वारा निरीक्षण किया गया।

इस मौके पर विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, ग्राम विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि, उद्यान एवं पशुपालन विभाग, विद्युत विभाग सहित अनेक विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में भी बाजपुर अभियंता से मारपीट की घटना पर डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने जताया रोष

भ्रमण कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख धारी भावना, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रकाश चन्द्र (नानू), महिपाल सिंह कुलौरा, डी.डी.ओ. नैनीताल, बी.डी.ओ. धारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा, ग्राम प्रधान हरीश सिंह गंगोला सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में भी बाजपुर अभियंता से मारपीट की घटना पर डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने जताया रोष

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के निर्देशों के क्रम में लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग व अन्य विभागों को आपदा पीड़ित परिवारों का निरीक्षण कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आकलन रिपोर्ट जल्द से जल्द भेजने के निर्देश दिए गए, ताकि आपदा पीड़ित परिवारों को सही समय पर सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में भी बाजपुर अभियंता से मारपीट की घटना पर डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने जताया रोष

धारी तहसील सभागार में ब्लॉक प्रमुख भावना बी.डी.ओ. धारी तथा तहसीलदार धारी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री राहत कोष से आपदा प्रभावितों को चेक वितरित किए गए।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page