चारा लेने जंगल गई महिला की खाई में गिरकर मौत

ख़बर शेयर करें

चारा लेने जंगल गई महिला की खाई में गिरकर मौत
● मृतका की पहचान 38 वर्षीय तुलसी देवी के रूप में हुई
● कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने मौके पर भेजी डॉक्टरों की टीम, परिजनों को मुआवजे के निर्देश
भीमताल, संवाददाता। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत हैड़ाखान के तल्लाखेत में मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई महिला की पहाड़ी से पैर फिसलने के बाद खाई में गिरने से मौत हो गई। हादसे में 38 वर्षीय तुलसी देवी पत्नी हरीश चंद्र सुयाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने खनस्यूं पुलिस को दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल ने बताया कि महिला के पहाड़ी से गिरने की सूचना मिलने पर मंगलवार को पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही तुलसी देवी की मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलने पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर डॉक्टरों की टीम को मौके पर भेजा। चिकित्सकों की टीम ने मौके पर ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मंत्री कैड़ा ने जिला प्रशासन को मृतका के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। तुलसी देवी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पति हरीश चंद्र सुयाल और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के दो बेटे और एक बेटी हैं। हरीश चंद्र घर पर रहकर खेतीबाड़ी करते हैं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा की पहल से गौवंश संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, सिलौटी पंत में गौशाला निर्माण के लिए ज़मीन हस्तांतरण को मंज़ूरी
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page