-साथियों के साथ लाइट लगा रहा था युवक
भवाली। नगर के भीमताल रोड़ एक होटल कर्मी की पेड़ से नीचे गिरकर मौत हो गई। आनन फानन में साथी युवक सीएचसी ले गए। जानकारी के अनुसार रोहित पाण्डे 20 पुत्र जीवन चन्द्र पाण्डे निवासी अमृतपुर भीमताल रोड़ स्थित एक होटल में 3 महीने से कार्य कर रहा था। रविवार देर रात 12::30 बजे अपने अन्य साथियों के साथ बल्ब जलाने के लिए सड़क के पार चीड़ के पेड़ में चढ़ गया। अन्य साथी साजिद, आयुष, केवल छत से सड़क के पार तार बल्ब देने में मदद करने लगे। इसी बीच बल्ब लगाते ही अचनाक शॉट सर्किट होने से करंट लग गया। जिससे रोहित पेड़ से बीच सड़क में सर के बल गिर गया। आनन फानन में निजी वाहन से भीमताल सीएचसी ले जाया गया। जिसके बाद हल्द्वानी एसटीएच रेफर किया गया। साथियों ने बताया कि हल्द्वानी में युवक की देर रात मौत हो गई थी।
एसआई लेखराज कम्बोज ने बताया कि मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नही मिली है। जिसके बाद आगे जांच की जाएगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें