भवाली में भी यूथ कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ लगाएं नारे

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष अफसर अली के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नालेबाजी की। मल्ली बाजार में एकत्र होकर सरकार की कार्यप्रणाली को लचर बताया। कहा कि युवा लगातार बेरोजगार हो रहा है। जिससे युवा नशे चोरी की तरफ आगे बढ़ रहा है। देवभूमि में युवाओ को रोजगार देने का सरकार दावे करती आई है। लेकिन धरातल पर कुछ और ही है। कहा देवभूमि में महिलाएं सुरक्षित नही है। महंगाई बढ़ती जा रही है। युवाओ ने भाजपा सरकार होश में आओ, नही चलेगी नही चलेगी मनमानी नही चलेगी नारे लगाए। इस दौरान यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष अफसर अली, आजम, कबीर, अहमद, कमल गोस्वामी, संदीप कुमार, संजय बिष्ट, मानस उपाध्याय, आर्यन राणा आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page