भवाली सीएचसी में महिला, बाल रोग चिकित्सक नही, भटक रहे मरीज

ख़बर शेयर करें
  • हल्द्वानी नैनीताल के चक्कर लगाने को मजबूर गर्भवती महिलाएं

भवाली। नगर का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कभी महिलाओं के लिए वरदान सिद्ध होता था। महिला डॉक्टर विशेषज्ञ के हस्तानांतरण के बाद गर्भवती महिलाओं को नैनीताल हल्द्वानी के चक्कर काटने पड़ रहे है। नगर व आस पास की ग्रामीण महिलाएं सीएचसी में महिला डॉक्टर पर निर्भर थी। अचानक स्थानान्तरण के बाद महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही बाल रोग विशेषज्ञ नही होने से मासूम बच्चों को भी हल्द्वानी नैनीताल के भरोशे रहना पड़ रहा है। जिससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च हो रहा है। हर दिन गर्भवती महिलाएं, व बच्चे अस्पताल पहुँचते है। लेकिन डॉक्टर नही मिलता। भाजपा मंडल महामंत्री वर्षा आर्या ने कहा कि रामगढ़ भवाली व आस पास के सैकड़ो गाँवो की महिलाएं सीएचसी पर निर्भर थी। लेकिन महिला व बाल रोग विशेषज्ञ नही होने से अब 70 किमी का फैरा लगाकर हल्द्वानी नैनीताल जाना पड़ रहा है। जिससे गर्भवती महिलाएं परेशान हो रही है। उन्होंने जल्द महिला व बाल रोग डॉक्टर की मांग की है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश कुमार ने बताया कि महिला चिकित्सक का स्तानांतरण हो गया है। बाल रोग डॉक्टर छुट्टी पर है। लैब टेक्नीशियन के लिए पत्राचार किया गया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page