महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण पर महिला मंडल ने बांटी मिठाई

ख़बर शेयर करें

भवाली। मुख्यमंत्री के महिलाओं को सरकारी नोकरी में 30 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के फैसले के बाद महिलाओं में खुशी है। शुक्रवार को भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष वर्षा आर्या के साथ मिलकर महिलाओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने महिलाओ के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण छूट से महिलाओ के होसलो को नए पंख लगाए हैं। इससे हर किसी महिला को लाभ मिलेगा। इस दौरान नीमा बिष्ट, पद्मा आर्य, प्रगति जैन, वर्षा, भगवती सुयाल, सुधा, पिंकी, नीमा, उमा आर्य, तनू आदि महिलाएं रही।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page