भवाली। नगर के तिरछाखेत मे महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में 41 वा महिला कांग्रेस स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। केक काटकर सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। वही स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मानित किया गया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अलका लांबा ने भी संगठन के सभी पदाधिकारियों को स्थापना दिवस की बधाइयाँ दी। इस दौरान धनी दुम्का, लक्ष्मी नेगी, सुनीता साही, माया पंत अच्छे कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सभी ने संगठन को आगे बढाने के लिए संकल्प लिया। इस दौरान प्रेमा पाण्डे, जया कपिल, भागीरथी देवी, भावना रावत, तुलसी बिष्ट, किरन गोस्वामी, फेमिदा बेगम, शुमन पाण्डे, मंजू रौतेला, पुष्पा देवी, नीतू आर्या, हेमा रावत, गीता बिष्ट, भावना रौतेला, भगवती बिष्ट, सुनीता बिष्ट, कु रितु, राधा देवी आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें