भवाली में रेहड़ की महिलाओं ने जल संस्थान कार्यालय घेरा, सड़क जाम करने का की तैयारी

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में पेयजल की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। सोमवार को रेहड़ की 50 से अधिक महिलाओ ने जल संस्थान कार्यालय दफ्तर के अंदर जमीन में बैठकर धरना दिया। पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, सभासद पूजा भारती, किशन अधिकारी ने भी महिलाओ के समर्थन में धरने पर बैठे रहे। महिलाओं ने जल संस्थान अधिकारियों पर अभद्रता कर बात नही सुनने का आरोप लगाया। महिलाओं ने कहा कि कई दिनों से पानी नही आ रहा है। कर्मचारी फोन नही उठा रहे हैं। जल संस्थान कार्यालय पहुँचने पर कर्मचारी सही से बात नही करते। पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि सभी वार्डो में पानी की समस्या विकराल रूप ले रही है। अधिकारी पेयजल समस्या दुरुस्त नही कर पा रहे हैं।बेटी बचाओ बेटी पढाओ के संदेश पर महिलाओं से अभद्रता की जा रही है। जिससे पररेशान महिलाओ ने जल संस्थान दफ्तर में जमीन में बैठकर धरना दिया है। महिलाओ ने निस्तारण नही होने पर सड़क जाम करने का निर्णय लिया है। सभासद पूजा भारती ने बताया कि महीनों से एक समय पानी आ रहा था। तीन दिनों से पानी की एक बून्द नलो में नही है। जल संस्थान आने पर अधिकारी अभद्र व्यहार कर रहे हैं। जिससे पररेशान होकर महिलाओ ने सड़क जाम करने का निर्णय लिया है। समस्या हल होने के बाद ही महिलाएं हटेंगी।

इस दौरान सुनीता आर्या, गीता आर्या, मंजू गुणवंत, मधुली देवी, ममता चौहान, प्रीति रावत, जीवन पाण्डे, आशा देवी, हिमांशु पाण्डे, कविता टंडन, नीरज कफलतिया, मृणाल आर्या, मो अकील, पवन पाण्डे, हेमलता पन्त, गीता जोशी, मंजू केलर, ममता पाण्डे आदि महिलाएं रही।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page