भवाली। नगर के पॉलिका मैदान में रविवार को महिला बाजार लगा। ब्लाक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने हॉट बाजार पहुँचे। समूह की महिलाओ का उत्साह बढ़ाया।
महिला बाजार में ग्राम पंचायत नगरी गाँव प्रतिज्ञा आजीविका स्वयं सहायता समूह, नई किरण समूह भवाली, शिव शक्ति महिला समूह नैनीताल, शक्ति महिला समूह मल्लीताल नैनीताल, नव ज्योति सहायता समूह भवाली आदि समूहों ने हिस्सा लिया। रविवार को लोग उत्साह के साथ बाजार में खरीददारी करने पहुँचे। पिसा नमक, पहाड़ी दाल, ऊनी कपड़े, आचार, कपड़ें, मोजे, टोपी, पहाड़ी व्यंजन, मुगोड़ी, बढ़ी, घोत, दालें सहित कई घरेलू उत्पादों से बाजार सजा रहा। पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनो को साकार करना है। लोकल टू वोकल को बढ़ावा देना है। पॉलिका इसे चरितार्थ करने के लिए संकल्प बद्ध है। हर बुधवार व रविवार को महिला बाजार लगाया जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों की महिलाओं व समूहों को अपने उत्पाद बेचने के लिए महिला बाजार में सुविधा मिल रही है। नगर पॉलिका निःशुल्क रूप से महिला समूहों को बाजार उपलब्ध कराया है। पहाड़ी क्षेत्र के रामगढ़, भीमताल, ओखलकांडा, बेतालघाट, गरमपानी के सभी ब्लॉक के समूह बाजार लगा सकते हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

