शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले आये दिन बढ़ने लगे हैं, जिससे समाज के युवाओं को गलत संदेश मिल रहा है। यहां हल्द्वानी में पढ़ाई व जॉब करने वाली पिथौरागढ़ की एक युवती ने टैक्सी चालक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिथौरागढ़ के ही निवासी आरोपी टैक्सी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक युवती की ओर से मिली तहरीर में कहा गया है कि वह कुछ समय से हल्द्वानी में पढ़ाई और जॉब कर रही है। एक साल पहले पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आते समय पिथौरागढ़ निवासी एक टैक्सी चालक के साथ बात हुई। सोशल मीडिया के से उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं। वह हल्द्वानी में मिलते थे। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई और आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। युवती का कहना है कि कुछ दिन पहले उसे पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। शिकायत करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। इससे वह मानसिक रूप से परेशान है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें