महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

महिला ने युवक पर लगाया घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म करने के महिला ने युवक पर घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म करने के प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि 7 जुलाई 2022 को छोटू पुत्र जयपाल निवासी खड़कपुर देवीपुरा उसके घर में घुस आया। और उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। जिसके बाद उसने पड़ोसियों से मदद की गुहार लगाई। जहां पड़ोसियों के इकट्ठा होने पर आरोपी छोटू जान से मारने की धमकी देखकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी छोटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला के द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page