राम राज्याभिषेक तथा तिलपात्र परायण के साथ गरमपानी रामलीला का हुवा समापन, सटीक निर्देशन तथा सीमित संसाधनों के साथ अहिरावण ने दी जोरदार प्रस्तुति

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- बेतालघाट ब्लॉक के गरमपानी खैरना में रामलीला का मंचन का राम राज्याभिषेक के साथ समापन हुवा, जिसमे आज रामलीला मैदान में सभी पत्रों के साथ तथा रामलीला कमेटी के सदस्यों द्वारा तिल पात्र परायण कर रामलीला का समापन किया गया,

इस दौरान रावण वध का शानदार मंचन किया गया, वही इस बीच गरमपानी खैरना जैसे छोटे से कस्बे में सीमित संसाधनों के साथ एक शानदार रामलीला का मंचन किया गया, जिसमे अहिरावण का अभिनय कर रहे मोहित द्वारा बाजार की ही कुछ समिति सामग्रियों द्वारा एक सुन्दर अभिनय किया गया, जिसमे पत्रों द्वारा रामलीला देखने आए दर्शकों का सामान्य लाइट तथा अपने मेकअप द्वारा लोगो को शानदार अभिनय दिया गया। वही इस रामलीला के बाद सभी पत्रों को उनके सुन्दर अभिनय के बाद पुरस्कार वितरण किये गए।

वही बताते चले कि पिछले 2 महीनों से राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी के निर्देशन में कलाकारो को तराशने का कार्य किया गया, जिसमे इस वर्ष महिला पत्रों द्वारा उनके निर्देशन में एक सुन्दर रामलीला का मंचन किया गया, जिससे रामलीला ने पूरे क्षेत्र में वाह वाही बटोरी गई,

वही इस दौरान राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, भास्कर तिवारी, त्रिभुवन पाठक, पंकज पंत, रमेश तिवारी, ठाकुर प्रताप सिंह, योगेश त्रिपाठी, देवेश त्रिपाठी, राजकुमार त्रिपाठी, संजय साह, ललित बिष्ट, नीरज जलाल, भुवन चन्द्र त्रिपाठी, उमेश त्रिपाठी, भास्कर त्रिपाठी, कपिल तिवारी, कैलाश सिंह नेगी, मोहन मूर्ति महाराज, पंकज कुमार, संतोष सिंह, नीतू परिहार, प्रियांशी साह, बबीता परिहार, अंजली राठौर, वर्तिका जलाल, दिव्यांशी राठौर, भावना जन्तवाल, मनीषा इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page