भवाली। डोब लवेशाल में महिला कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी परविंदर कौर जी ने की जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं कर लवेशाल डोब पहुंचने पहुंचने पर। महिला कांग्रेस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।
प्रभारी परविंदर ने कहा उत्तराखंड किनारे शक्ति को आज पूरा देश सैल्यूट करता है यहां की महिलाएं काफी जागरूक अकर्मठ है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा अब मात्र दो दिन का समय रह गया है हर कार्यकर्ता पूरी तरह से अपने बूथ जिताने की तैयारी में जुट जाए।
क्योंकि बूथ जीता तो चुनाव जीता। उन्होंने कहा 2014 से लेकर लगातार मोदी की गारंटी दे रहे हैं लेकिन क्या वह गारंटिया आम जनता के कसौटी पर खड़ी उतरी। नहीं।
क्योंकि वह मोदी की गारंटी थी।
उन्होंने ने कहा कांग्रेस की जो गारंटी कार्ड है उसको हम सरकार बनने पर पूरी गारंटी देते हैं।
महिलागारंटी, युवा गारंटी, किसान गारंटी मजदूर गारंटी, और आरक्षण की गारंटी और रोजगार की गारंटी।
क्योंकि कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करके दिखाती है।
आज सबसे बड़ा मुद्दा देश में बेरोजगारी और महंगाई है।
जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है वहां गैस सिलेंडर ₹500 का है लेकिन भाजपा की सरकार ने 10 साल तक लोगों के जेब में ढाका डाला। और चुनाव नजदीक आते ही गैस सिलेंडर में ₹100 काम करती है यह कहां का इंसाफ है।
प्रभारी कौर ने कहा उत्तराखंड की जनता बहुत जागरुक है और अब वक्त आ गया है ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का। और
एक-एक कार्यकर्ता को अपना अपना बूथ संभालने की जिम्मेदारी भी दी।
इस दौरान कार्यक्रम का संचालन महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष नैनीताल खष्टी बिष्ट ने की।
सभा में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष सुजान सिंह रजवार, पूर्व पालिका अध्यक्ष दयाल आर्य, जिला उपाध्यक्ष उषा कनौजिया, हेमा आर्या, पुष्पेश पांडे, कंचन सुयाल, धनी दुमका, शांति तिवारी, आशा देवी,निर्मला आर्य, अंजू चौधरी, ममता बिष्ट, पार्वती रजवार जानकी आर्य, गीता रजवार, पूजा शाही कमला देवी ,पार्वती देवी वर्षा, आशा, माहेश्वरी, जया कपिल, लोकेश जोशी, रिंकी आर्या ,गीता बिष्ट, अंजू चौधरी, शेर सिंह बिष्ट, हेम चन्द्र पांडे, जीवन रजवार, सहित कई लोगों उपस्थित थे।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें