भवाली में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज अद्वेति का फूल माला डालकर जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओ ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया। वक्ताओं ने कहा भजापा संगठन सबको साथ लेकर चलता है। पार्टी किसी के साथ कोई भेद भाव नही करती।नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पंकज अद्वैती कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक थी एक रहेगी, मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओ का आशीर्वाद लेकर आगामी सभी चुनावों में पार्टी को सभी बूथों जिताना प्राथमिकता होगी।
इस दौरान राजेन्द्र साह, जिला मंत्री प्रकाश आर्या, मोहन बिष्ट, प्रगति जैन, वर्षा, अम्बा आर्या, उमा पढालनी, पुष्कर जोशी, गणेश पंत, पवन भाकुनी, हितेश साह, कंचन साह, राजन लाल, जावेद खान, हिमांशु बिष्ट, त्रिवेंद्र साह आदि कार्यकर्ता रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page