भवाली में श्रीराम संदेश संकल्प शोभा यात्रा का स्वागत

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के पौरणिक देवी मंदिर में संदेश संकल्प शोभा यात्रा का भक्तो ने भव्य स्वागत किया गया। भक्तों ने विराजमान भगवान राम परिवार समेत यात्रा के साथ चल रहे भक्तों का तिलक कर पुष्प वर्षा की। कई भक्तों ने रथ में विराजमान मर्यादापुरूषोत्तम राम, लक्ष्मण, सीता आदि के दर्शन किए।
पर्वतीय रामलीला कमेटी देहरादून की श्रीराम संदेश संकल्प शोभा यात्रा नगर में पहुँची। प्रभु राम लक्ष्मण सीता की आरती की गई। हनुमान चालीसा पाठ समेत भजन गाए गई। आयोजकों ने बताया कि 26 सितंबर से देहरादून से शोभायात्रा की शुरुआत हुई। चंपावत से हल्द्वानी पहुंची। सोमवार को यात्रा हल्द्वानी से प्रारंभ होकर भवाली आई। देर शाम यात्रा रामनगर पहुंचेगी। चार अक्तूबर की सुबह यात्रा रामनगर से कोटद्वार के लिए यात्रा प्रस्थान करेगी जबकि पांच अक्तूबर को दशहरे के दिन देहरादून में यात्रा का समापन होगा। पर्वतीय रामलीला कमेटी देहरादून बीते 12 वर्षों से राम लीला का मंचन कर रही है। यात्रा का शुभारंभ प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। शोभायात्रा में अध्यक्ष जीवन सिंह बिष्ट महासचिव मदन मोहन जोशी, चंदन जोशी, बच्चे सिंह बिष्ट, पुष्कर सिंह रौतेला, चंदन सिंह बिष्ट, दीपचंद बुधलाकोटी, शेर सिंह बिष्ट, वीपी सेमल्टी, हरीश सिंह भंडारी, कैलाश पांडे, सुंदर आंगरी, विजय बिष्ट, कमल सिंह रावत, जगत सिंह डसीला, नुकुल बधानी ललित बधानी, गोकुलानंद पंथ नितिन नी बाबूराम चौहान यात्रा में शामिल हैं। यहां इस दौरान पुजारी मोहन कपिल, पंकज कपिल, संजय वर्मा, हितेश साह, मनीष साह, नीरज अधिकारी, प्रशांत जोशी, भानु मेहरा, कमलेश बिष्ट आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page