भवाली। मेहरागांव ग्रामसभा में ग्राम प्रधान गणेश जोशी की अध्यक्षता में सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को कूड़ेदान वितरित किये गए। ग्राम प्रधान गणेश जोशी ने बताया कि स्वच्छता को लेकर लगातार क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को ग्रामीणों को कूड़ेदान वितरण किया गया। आगे भी सफाई अभियान चलाकर लोगो को जागरूक किया जाएगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

