- सोमवार रात 10 बजे घर जाते समय पीठ पर झपटा गुलदार
- भवाली। घोड़ाखाल के धुलई क्षेत्र लगातार गुलदार का आतंक बढ़ने लगा है जिससे जनता में दहशत का माहौल है। सोमवार देर रात 10 बजे अपने काम से रोज की तरह घर जा रहे ग्राम प्रधान गणेश जोशी पर धुलई के पास गुलदार ने हमला कर दिया। जिससे उनकी बाईक रपट गई। घबराहट में शोर मचाने के बाद गुलदार भागा। ग्राम प्रधान प्रशास क गणेश जोशी ने बताया कि घोड़ाखाल के धुलई ग्रामसभा में कुछ दिन पहले गुलदार ने बकरियों को निवाला बनाया था। उससे पहले प दो गायों को गुलदार ने मार दिया था। एक हफ्ते में चार बकरियां मार दी थी। अब उनके ऊपर भी गुलदार झपट गया। कहा कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। कहा कि वन विभाग जल्द पिंजरा लगाकर गुलदार को नही पकड़ेगा तो ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क में बैठकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी वन विभाग की होगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें