भवाली। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का वार्षिक चुनाव सम्पन्न किया गया। चुनाव अधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष जगमोहन, प्रमोद बर्गली की अध्यक्षता में सम्पन्न किया गया। सर्वसहमति से टीका सिंह मेहरा अध्यक्ष, शाखा मंत्री दीपक कुमार को बनाया गया। वही संजय प्रसाद को कोषाध्यक्ष, हंसा जोशी क्षेत्रीय प्रतिनिधि चुनी गई। वही सर्वसहमति से जसवंत सिंह, रोबिन सिंह, मयंक मिश्रा, नदीम खान, कृपाशंकर, बल बहादुर, जगदीश ने सदस्यता ग्रहण करी। चुनाव अधिकारियों ने सभी को उज्वल भविष्य की कामना देकर शुभकामनाएं दी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें