कुमाउँनी कविता में सक्षम प्रथम, चित्रकला में उर्वशी ने बाजी मारी

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के एक होटल में जीवन वर्षा कला संगम समिति द्वारा विभिन्न स्कूलों की चित्रकला व कुमाउँनी कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन कैटेगरी में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता में महर्षि विद्या मंदिर कक्षा 3 से 5 तक कक्षा में उर्वशी प्रथम रही। एन एल साह प्रीपेरेट्री लर्निंग स्कूल द्वितीय स्थान संकल्प जोशी को मिला। वही एन्ड्रूज विद्यालय के अक्षत दुम्का तृतीय स्थान पर रहा।
चित्रकला में 6 से 8 तक में महर्षि की इसीका प्रथम, एन एल साह विद्यालय के शुभम, पलक द्वितीय, अनुभा व संजय सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
जीबी पंत 9 से 12 में याशिका प्रथम रही। कुमाउँनी कविता प्रतियोगिता में महर्षि के सक्षम जोशी प्रथम रहे। डी एस एस पाल कनिका गुणवंत द्वितीय स्थान पर रही। इस दौरान उमा पढालनी, उमा आर्या, भगवती सुयाल, पिंकी नायक, सुधा, तनुजा, पंकज अद्वेती, पवन भाकुनी आदि रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page