भवाली भौनियाधार में तेंदुए ने मार डाले दो पालतू जानवर

ख़बर शेयर करें

भवाली। भौनियाधार वार्ड में इन दिनों तेंदुए ने 2 पालतू जानवरों को अपना निवाला बना दिया। जिससे लोगो मे दहशत है। क्षेत्रीय सभासद मुकेश कुमार ने वन विभाग को पत्र सौप पिंजरा लगाने की मांग की।
सभासद मुकेश कुमार ने बताया कि 3 दिन पूर्व तेंदुए ने पंकज कुमार की बकरी को अपना निवाला बनाया। वही गुरूवार की रात को तेंदुआ कृष्णा नन्द के घर से कुत्ते को उठाकर ले गया। वही कुछ दिन पूर्व तेंदुआ नन्द राम में घर मे घुस गया। और जितेंद्र कुमार के छत में बैठा हुआ देखा गया। लगातर तेंदुए की दस्तक से लोगो मे भय है। लोगो अपने व बच्चो की सुरक्षा का भय सता रहा है। उन्होंने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। वही रेंजर विजय मेलकानी ने बताया कि भौनियाधार वार्ड में तेंदुए की दस्तक की सूचना मिली। जिसपर टीम को मौके पर भेजा गया है। जो रात में गश्त कर रही है। वही लोगों से घरों में सतर्क रहने को कहा गया है। फिलहाल डिवीजन में पिंजरा लगाने के लिए वार्ता की गई है। जल्द तेंदुए के आतंक से निजात दिला दिया जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page