भवाली। नगर के घोड़ाखाल तिराहे में बीच सड़क बने गड्ढे मौत का सबब बनते जा रहे है। लगातार घुमाउ मोड़ होने से बाइक सवार चोटिल हो रहे है। जिससे स्कूली बच्चों व वाहनों के लिए गड्ढे मुसीबत बनते जा रहे है। बारिश होने से हर दिन गड्ढे बड़ा रूप लेते जा रहे है। स्थानीय लोगो ने कहा कि हर दिन गड्डो के ऊपर से जिला प्रशासन के उच्य अधिकारी होकर गुजरते है। लेकिन अब तक किसी को गड्ढे नजर नही आये। पालिकाध्यक्ष पंकज आर्या ने बताया कि तीव्र मोड़ होने से गड्ढे में आये दिन लोग डर रहे है। आस पास स्कूल होने से बच्चों के लिए मुसीबत हो रही है। कई बार आस पास के लोगो ने गड्डो को इंट रेता बजरी से भर दिया है। हर दिन लोग गिर रहे है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कहा कि संबंधित विभाग जल्द गड्डो को भरे। जिससे बड़ी दुर्घटना होने से रोका जा सके।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें