सराहनीय::भवाली में दूसरे अमृत सरोवर का काम शुरू

ख़बर शेयर करें

भवाली। रविवार को नगर के जल संस्थान में पॉलिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने पूर्व पॉलिकाध्यक्ष स्व मोहन सिंह बिष्ट अमृत सरोवर का काम शुरू कर दिया है। पॉलिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि जल संस्थान के सहयोग से अमृत सरोवर बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन से सरकार ने पूरे देश मे अमृत सरोवर योजना शुरू की। जिस पर नगर पालिका ने 3 लाख लीटर क्षमता का अमृत सरोवर बनाया। अब 2 लाख लीटर का अमृत सरोवर पूर्व पॉलिकाध्यक्ष स्व मोहन सिंह बिष्ट को समर्पित कर जल संरक्षण के लिए अमृत सरोवर का निर्माण किया जा रहा है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page