महिला पर सोशल मीडिया में अश्लील फ़ोटो डालने का आरोप, युवक ने की जीवन लीला समाप्त

ख़बर शेयर करें

सुसाइड नोट आत्महत्या से पहले ही सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इसमें ट्रांजिट कैम्प में रहने वाली एक महिला पर युवक ने अश्लील फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट में मना करने पर जान से मरवाने की धमकी देने का भी आरोप है। आरोप है कि महिला के कहने पर ही वह मजबूर होकर रुद्रपुर आया। मना करने पर वह अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर फंसाने की धमकी दे रही थी। उसने लिखा है कि इस महिला ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। सुसाइड नोट में लिखा है कि जीते जी, उसे इंसाफ नहीं मिला, शायद मरने के बाद मिल जाए।

यह भी पढ़ें 👉  लापरवाही:: निजी अस्पताल ने महिला का ऑपरेशन कर पेट में छोड़ा टेप, मौत

एक महिला पर अश्लील फोटो के सहारे ब्लैकमेल कर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें उसने महिला के उत्पीड़न से परेशान होकर अपनी जान देने की बात लिखी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  शर्मनाक::दुधमुंहे बच्चे को खाई में फेंककर उसकी हत्या कर दी

मामले में अब तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। पुलिस फिलहाल सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक 25 वर्षीय एक युवक मूल रूप से केलाखेड़ा का रहने वाला था। वह ट्रांजिट कैंप में किराए के मकान में रहता था। वह मजदूरी करता था। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात वह खाना खाकर सो गया था। देर रात उसने अपने कमरे में ही फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब लोगों को इसकी जानकारी मिली तो उसके परिजनों को सूचना दी। जानकारी पर ट्रांजिट कैंप थाने से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page