सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, डॉक्टर मिले गायब, होगी कार्रवाई

ख़बर शेयर करें

डीएम आशीष भटगांई ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट का औचक निरीक्षण किया। अचानक डीएम को परिसर में देखकर वहां उपस्थित चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। डीएम के निरीक्षण में पांच चिकित्सक गैरहाजिर मिले। डीएम ने सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री अस्त-व्यस्त मिलने पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए मामले में जवाब तलब किया।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली महर्षि विद्या मंदिर में नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में सबसे पहले उपस्थिति पंजिका देखी। इसमें पांच डॉक्टर अनुपस्थित मिले। डॉक्टरों की अनुपस्थिति की जानकारी प्राप्त करने पर पांच चिकित्सक बिना छुट्टी के अनुपस्थित चल रहे हैं जिस पर उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए अनुपस्थित चिकित्सकों का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। डीएम ने नाराजगी जताते हुए ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर को कड़ी फटकार लगाते हुए एमओआईसी को संबंधित का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। साथ ही प्रचार सामग्री को व्यवस्थित रूप से रखने को कहा। इधर-उधर बिखरी सामग्री को उचित स्थान पर रखने के निर्देश दिए। चिकित्सालय में अग्निशमन उपकरणों के निरीक्षण में बाहर स्थापित कुछ उपकरण नदारद मिले।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल एचजीएस में धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव, विद्यार्थियों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग

डीएम ने अग्निशमन उपकरण को क्रियायशील रखने और कालातीत उपकरणों को बदलने के निर्देश दिए। डीएम ने चिकित्सालय परिसर में सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी की संख्या बढ़ाने के निर्देश देते हुए परस्पर रिकार्डिंग करने को कहा। इस दौरान डीएम चिकित्सालय के सामान्य वार्ड में भर्ती मरीजों से भी मिले और उनका हालचाल जाना। डीएम ने बाल रोग विशेषज्ञ, दंत रोग चिकित्सक, अंधता निवारण कक्ष, दवा वितरण, एक्सरे कक्ष, आपातकालीन कक्ष में आवश्यक व्यवस्थाओं और सुविधाओं की पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान डॉ. अनुभा, डॉ. अभिलाष भी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page