भवाली। नगर के पॉलिका सभागार में उत्तरांचल स्वच्छकार संघ की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राम औतार राजौर रहे। संघ के नवनियुक्त कार्यकारणी पदाधिकारियो को मुख्य अतिथि की अध्यक्षता में शपथ दिलाई। अध्यक्ष लाल साह, राजेश उपाध्यक्ष, राकेश सह संरक्षक, शिशुपाल संरक्षक, रराजा राम गणेश सचिव, धीरेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष, उप कोषाध्यक्ष जय वीर, सुनील कुमार प्रचार मंत्री, मोहित कुमार संगठन मंत्री बनाएं गए। सभी पदाधिकारियों का फूल मालाओं से अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राम औतार ने संबोधित कर कहा कि कर्मचारियों के हित के लिए हमेशा खड़े रहेंगे। संघ कर्मचारियों के हित मे काम करता आया है। संघ राजनीति नही करता। 14 सूत्रीय मांगों पर मांगपत्र मुख्यमंत्री को दिया गया है। सरकार से कर्मचारी के मानदेय बढ़ाने के लिए कहा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कई बिंदुओं को पूरा करने का आश्वासन दिया है। वर्तमान सरकार से निवेदन कर ढांचे में सनसोधन करने को कहा जा रहा है। किसी भी कर्मी का उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री रामूभारती, प्रदेश उपाध्यक्ष अमरदीप चौधरी, जिला संगठन मंत्री राजेश चुमा, जिलाध्यक्ष विनय पाल, अजय कुमार, मुकेश कुमार, मनोज कुमार आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें