-सड़क में गड्डा होने से वाहन चालक हो रहे परेशान
भवाली। नगर के घोड़ाखाल तिराहे पर लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाएं जा रहे नाले का काम देरी से करने पर पालिकाध्यक्ष पंकज आर्या ने नाराजगी जताई है। बुधवार को नाली के निर्माणकार्य का निरीक्षण कर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि बरसात का मौसम नाली नही बनने से सड़क के ऊपर बरसात का पानी चल रहा है। पूर्व में ही डामरीकरण किया गया है। अब सड़क में फिर गड्ढे बन रहे है। जिससे वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन रही है। रोज स्कूली बच्चे सड़क से गुजरते है। कभी भी बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने विभाग से जल्द सड़क का गड्ढा भर कर नाले का काम तेजी से करने की मांग की है। अधिशाषी अभियंता दीपक कुमार ने कहा कि जल्द दिखवाया जाएगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें