भवाली सेनिटोरियम में 1 किमी चढ़ाई में पैदल चलकर निरीक्षण के लिए पहुँच गए स्वास्थ्य मंत्री, ये रहा कारण, कह गए 10 साल बाद पहली बार होगी नर्सो की भर्ती

ख़बर शेयर करें

सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विश्वप्रसिद्ध सेनिटोरियम का निरीक्षण किया। सड़क खस्ता हाल होने से मंत्री खड़ी चढ़ाई में आधा किमी से अधिक खड़ी चढ़ाई में पैदल चलकर हॉस्पिटल पहुँचे। सीएमओ डॉ भागीरथी जोशी ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने वार्डो में मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना। साथ ही कार्यकर्ताओ स्वास्थ्य कर्मियों के साथ कुछ देर वार्ता की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने 2024 तक प्रदेश को टीवी मुक्त करना है। 1912 में देश में एशिया के दूसरे नंबर का सेनिटोरियम बेहतर इलाज के लिए खुला था। वर्तमान में देश मे टीवी के मरीजों को 100 फीसदी दवा फ्री दी जा रही है। एक टीवी मरीज को एक हॉस्पिटल गोद लेगा। टीवी मरीज चिन्हित किये जा रहे हैं।अब तकब 14500 मरीजों को चिन्हित किया गया है। प्रदेश के सभी हॉस्पिटल में 50 बेड टीवी मरीजो के लिए मे बनाए गए हैं। एक महीने में प्रदेश में सर्वे के बाद आंकड़ा आ जायेगा। इसके बाद देखेंगे सेनिटोरियम की क्या जयूरत है। उन्होंने कहा कि सेनिटोरियम के लिए जल्द कमेटी बनाइ जाएगी। जो सभी जगह का सर्वे कर अध्ययन कर रिपोर्ट देगी। नैनीताल जिले की आबादी 7 लाख से अधिक है। पूरे जिले में एक दिन में 16 सौ मरीज हॉस्पिटल आते हैं। भारत सरकार के मानकों के अनुसार आबादी के देखते हुवे हॉस्पिटल बनते हैं। उधम सिंह नगर में जल्द एम्स का भूमिपूजन किया जाना है। जल्द कमेटी बनाकर सेनिटोरियम को किस उपयोग में लाया जा सकता है। इस पर काम किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग में 258 जांचे फ्री की जा रही है। सेनिटोरियम की सड़क का टेंडर हो जल्द हो जाएगा। लोकनिर्माण विभाग पैसा देगा तो ठीक नही तो स्वास्थ्य विभाग पैसा देगा। हाईकोर्ट के आदेश को देखने के बाद कमेटी आगे निर्णय लेगी। आयुष्मान भारत, अटल आयुष्मान में 5 लाख तक इलाज मुफ्त किये जा रहे हैं। 30 सितंबर तक बूस्टर डोज मुफ्त लग रही है, उसके बाद शुल्क लिया जाएगा। कार्यकर्ता 10 गरीबो के आयुष्मान कार्ड व 10 लोगो को बूस्टर डोज लगवाएंगे। स्वास्थ्य विभाग 400 दवाएं फ्री दी जा रही है। सरकार की योजनाएं धरातल तक पहुचाने की जरूरत है। नर्सो की नियुक्तियों को जल्द की जाएगी। 750 डाक्टरों की भर्ती हर वर्ष की जाएगी। उन्होंने कहा कि नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया के लिए कैबिनेट से निर्णय लिया गया है। उसमे कानूनी सलाह ली जाएगी। फिर जिओ जारी होगा। वर्षवार पहली बार 10 साल बाद पहली बार नर्सिंग की भर्ती की जाएगी।
विधायक सरिता आर्य ने कहा कि मंडल कि सेनिटोरियम सड़क जल्द बन जाएगी। ठेकेदार कुछ दिनों में काम करेगा। उन्होंने कहा कि यहां हार्ड स्पेसलिस्ट हॉस्पिटल एम ओ यु कराकर लोगो का इलाज किया जा सकता है। जिससे लोगो को इसका लाभ मिल सकेगा।

इस दौरान विधायक सरिता आर्या, सीएमओ भागीरथी जोशी, प्रमुख अधीक्षक तरुन कुमार टम्टा, मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी, डॉ रजत भट्ट, डॉ शशि बाला, डॉ चेतन, डॉ ऐंजनेट, जिलाध्यक्ष प्रकाश आर्या, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, नरेश पाण्डे, नंद किशोर पांडे, हरगोविंद रावत, प्रगति जैन, वर्षा, दया किशन पोखरिया, भावना मेहरा, कंचन साह, मीना बिष्ट, पवन भाकुनी, नंद किशोर पाण्डे, आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page