भवाली में ठंडी हवाओं के साथ चुनाव की चर्चा हो रही गरम

ख़बर शेयर करें

भवाली। लोकसभा चुनाव हुए तीन दिन बीत गए हैं। अब मतदान को लेकर चौराहों, तिराहों चाय की दुकानों में चर्चा का जोर भवाली की ठंडी हवाओं के बीच गरमाता जा रहा है। कहां अधिक तथा कहां कम मतदान हुआ इसे लोग अखबारों में टटोल रहे हैं। सोशल मीडिया में लोगों को पूरे जिले की जानकारी नहीं मिल रही है, इसलिए सुबह और शाम सब्जी व राशन के दुकानों में पहुंचकर अखबारों को देख रहे हैं। कितने वोटों से हार जीत होगी इसके भी दावे हो रहे हैं। मतदान के बाद अब हार जीत के आंकड़ों तथा अपने अपने बूथों पर किसको कितने वोट पड़े इसकी जानकारी जुटाने के लिए लोग सुबह से लेकर शाम तक अखबार टटोल रहे हैं। सोमवार की सुबह भवाली लाइव न्यूज पोर्टल की टीम ने नगर में सर्वे किया। घोड़ाखाल तिराहे पर सब्जी की दुकान में गणेश गयाल अखबार पड़ने में व्यस्त थे। करीब आधे घंटे तक वह अखबार में नजर गढ़ाए रहे। उसके बाद उन्होंने कहा कि आज भी उन्हें पूरे जिला, देश तथा प्रदेश के चुनावी नतीजों की जानकारी अखबारों से मिलती है। पहले चरण में कहां- कहां मतदान हुआ। मतदान प्रतिशत कैसा रही इसकी जानकारी मिली। जिले में कौन से बूथ पर सबसे अधिक तथा कहां सबसे कम मतदान हुआ यह जानकारी देख रहे हैं। मल्ली बाजार स्थित व्यापारी अफसर अली अखबार पढ़ने में खोये रहे। कहा इस बार के लोकसभा चुनाव नजीतों के साथ ही 2019 के चुनाव के आंकड़े भी देखने को मिले। सोशल मीडिया से बहुत कम जानकारी मिलती है। सटीक जानकारी अखबार के माध्यम से ही मिलती है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page