रामगढ़ डिग्री कॉलेज में कोमल होंगी पहली छात्रसंघ अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें

भवाली। रामगढ़ राजकीय महाविद्यालय में पहली बार छात्रसंघ अध्यक्ष चुना जाना था। 2023 में प्रक्रिया पूरी नही होने से चुनाव नही हो पाए थे। वही 2024 में चुनाव नही हुए। मंगलवार को पाँच नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जिसमें अध्यक्ष पद में कोमल, संयुक्त सचिव गरिमा आर्या, सचिव रीता, उपाध्यक्ष दिव्या मेर, विश्व विद्यालय प्रतिनिधि बीना ऐढी कोषाध्यक्ष सचिन कुमार ने नामांकन पत्र खरीदा है। बुधवार को नामांकन पत्र जमा किये जायेंगे। 25 को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। 26 को नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियो की सूची जारी होगी। 27 को निर्विरोध बने सभी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई जाएगी। मीडिया प्रभारी डॉ हरीश जोशी, चुनाव प्रभारी, डॉ माया शुक्ला, प्रचार्य डॉ नगेन्द्र दृवेदी ने बताया कि पहली बार अध्यक्ष कोमल होंगी। कहा कि अब नामांकन पत्रों की बिक्री नही की जाएगी। शाम तक 6 पदों के लिए एक एक पत्र बिका है। जिससे अब चुनाव नही होगा। सभी प्रत्याशियों के पात्र वैध होने पर निर्विरोध चुना जाएगा। इस दौरान समाजसेवी जगदीश चन्द्र जीतू, ऋषभ आर्य, गौरव कुमार, महेश चंद्र प्रियांशु पाल, कमल नेगी, अमित कुमार, अपर्णा मेर, चंपा, दिव्या नेगी आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page