भवाली। शनिवार को जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने नगर पालिका द्वारा जल संस्थान के सहयोग से बन रहे अमृत सरोवर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जल संचय के लिए किये जा रहे कार्यों की सराहना की। कहा कि जल संस्थान परिसर व रेहड रोड में शिप्रा नदी में बनाये जा रहे वर्मा सरोवर से जल संरक्षण होगा। ।नगर क्षेत्र में प्राकृतिक जल स्रोतों की क्षमता भी बढ़ेगी। इससे पूर्व जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी का नगर पालिका अध्यक्ष ने पालिका परिवार व जल संस्थान के परिवार के साथ स्वागत किया। इस दौरान नगर पालिका ईओ संजय कुमार,जल संस्थान सहायक अभियंता रवि डोभाल, जगदीश नेगी, पंकज निगलटियां, गौरव नेगी आदि मोजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

