पहाड़ी से गिरने से महिला की मौत, अस्पताल लाने के लिए नही मिला वाहन

ख़बर शेयर करें

सीमांत सिमिया गांव में एक महिला की पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई। महिला घास काटने जंगल गई हुई थी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से महिला पहाड़ी से सड़क में जा गिरी। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।

तामली के पूर्व प्रधान विपिन जोशी ने बताया कि बीते शनिवार को चम्पावत से करीब 45 किमी दूर सिमिया गांव निवासी हीरा देवी (32) पत्नी नरेंद्र सिंह घास काटने जंगल गई थी। बताया कि इसी दौरान हीरा देवी पहाड़ी से करीब 50 मीटर नीचे तामली सड़क में गिर गई। उन्होंने बताया कि घायल महिला को अस्पताल लाने के लिए काफी देर तक वाहन नहीं मिल सका। इसके अलावा गांव के लोग एक अन्य ग्रामीण की अंतिम यात्रा में गए हुए थे। बताया कि देर रात महिला को पिकअप वाहन के जरिए जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। रविवार को महिला का पोस्टमार्टम किया गया। जिसके बाद मल्लाड़ेश्वर घाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने काटी हाथ की नस

पूर्व प्रधान ने बताया कि महिला के काजल (13), आदित्य (9) और नंदन (5) तीन बच्चे हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों की माली हालत बेहद कमजोर है। पूर्व प्रधान विपिन जोशी, महासिंह, दीवान सिंह, दिनेश सिंह, मदन पांडेय आदि ने परिजनों को मुआवाजा देने की मांग की है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page