ऊंचाकोट मल्लागंव की बेटी ने किया क्षेत्र का नाम रोशन, प्रियंका का AIIMS देवघर झारखंड में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर हुआ चयन।

ख़बर शेयर करें

बेतालघाट: बेतालघाट विकासखंड के ऊंचाकोट मल्लागंव की प्रियंका बधानी का AIIMS देवघर झारखण्ड में आल इंडिया स्तर पर नर्सिंग ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है। प्रियंका के नर्सिंग ऑफिसर के पद पर चयन होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। क्षेत्रवासियों ने प्रियंका को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्कर जलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ऊँचाकोट के मल्लागांव की बेटी ने बेतालघाट क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में बेतालघाट ब्लॉक के ऊँचाकोट मल्लागाँव निवासी प्रिंयका बधानी का नर्सिंग ऑफिसर AIIMS देवघर झारखण्ड में आल इंडिया स्तर पर चयन हुआ है। प्रियंका के दादा स्व0 भुवन चन्द्र बधानी ने बेतालघाट स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवा दी थी। वहीं प्रियंका के पिताजी विजय बधानी वर्तमान में दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं और माता तारा बधानी एक कुशल गृहणी हैं।

इस सफलता के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्कर जलाल व क्षेत्रवासियों ने प्रियंका के पूरे परिवार को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page