कांग्रेस को 10 बार और भाजपा को 4 बार सीट में मिली है जीत

ख़बर शेयर करें

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट के नाम नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर अब तक की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने 2019 में पहली बार नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उन्होंने रिकॉर्ड 7,72,192 वोट हासिल किए। इस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 4,33,099 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। भट्ट ने रिकार्ड 3,39,096 वोटों से जीत दर्ज की। इस सीट पर यह 2009 में हुए परिसीमन के बाद चुनावी जीत का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अधर में लटके सहकारिता के चुनाव का रास्ता साफ

वर्ष 1952 से 2008 तक उत्तराखंड में नैनीताल लोकसभा क्षेत्र था, लेकिन परिसीमन के बाद 2009 में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट अस्तित्व में आई। जिसमें 15 विधानसभा क्षेत्र हैं। नैनीताल जिले की छह सीटें भीमताल, हल्द्वानी, कालाढूंगी, लालकुआं, नैनीताल, रामनगर विधानसभा क्षेत्र और ऊधम सिंह नगर जिले की 9 विधानसभा सीटें बाजपुर, गदरपुर, जसपुर, काशीपुर, खटीमा, किच्छा, नानकमत्ता, रुद्रपुर और सितारगंज शामिल हैं। 1957 से लेकर 2019 तक के लोकसभा चुनावों पर इस सीट से कांग्रेस को 10 बार जीत हासिल हुई है जबकि भाजपा को सिर्फ चार बार ही इस सीट से जीत मिली है। वर्ष 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के केसी सिंह बाबा ने 3,21,377 वोट लेकर जीत हासिल की थी। उन्होंने 88,412 वोटों से अपने निकटतम उम्मीदवार भाजपा के बची सिंह रावत हराया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अधर में लटके सहकारिता के चुनाव का रास्ता साफ

वहीं भगत सिंह कोश्यारी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता केसी सिंह बाबा को 2,84,717 वोटों के भारी अंतर से हराया था। यह उस समय तक की भाजपा की सबसे बड़ी जीत थी, लेकिन 2019 के चुनावों में भाजपा के अजय भट्ट ने इस रिकॉर्ड को भी तोड़ डाला। उन्होंने रिकॉर्ड 3,39,096 वोटों से जीत दर्ज की।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page