-भाजपा सरकार का पुतला फूंककर की नारेबाजी
::प्रदर्शन::
भवाली। शुक्रवार को कांग्रेस पीसीसी सदस्य खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर मुख्य चौराहे पर पुतला दहन किया गया। भजापा सरकार विरोधी नारे लगाए। मोदी तेरे साशन में लूट गए हम तो राशन में, बिजली के दाम, राशन के दाम कम करो नारे लगाकर भाजपा सरकार को कोषा। पीसीसी सदस्य खष्टी बिष्ट ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देशन में सरकार का पुतला दहन किया गया है। सरकार बेरोजगारी महंगाई को हर दिन बढ़ा रही है। जिससे गरीब जनता पर बोझ बढ़ रहा है। सरकार सत्ता के नशे में अंधी हो गई है। कांग्रेस ने बिजली दरें बढ़ाने के प्रस्ताव का विरोध किया है। कहा जना सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों से पहले ही त्रस्त है।
इस दौरान पीसीसी सचिव खष्टी बिष्ट, तुलसी बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष दयाल आर्या, अल्पसंख्यक अध्यक्ष अफसर अली, तरुण साह, हरेंद्र आर्या, धनी दुम्का, उसा कन्नौजिया, निशा बिष्ट, सोभन कनवाल आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

