बेतालघाट- बेतालघाट क्षेत्र में आज कांग्रेस की स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बेतालघाट महाविद्यालय में नवनिर्मित छात्रसंघ अध्यक्ष मनमोहित पंत का कांग्रेस कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ शेखर दानी के नेतृत्व में किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेसी स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को मिठाईयां बांटकर मनाया गया। वही बेतालघाट महाविद्यालय में निर्दलीय उम्मीदवार मनमोहित पन्त का भी कांग्रेस कार्यालय में फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष चम्पा बोहरा ने कांग्रेस को आने वाले लोक सभा चुनाव में एकजुट हो कर कार्य करने को कहा गया, वही इस बार कांग्रेस की सरकार बनाने का आवाहन किया गया,
इस दौरान शेखर दानी, चम्पा बोहरा, इंदर सिंह बोहरा, ललित खण्डूरी, कुन्दन सिंह नेगी, अंकुर सिंह बिष्ट, पान सिंह, पुष्पा देवी, माया बोहरा, शोभा देवी, कमला देवी, कमला बोहरा, गणेश तिवारी इत्यादि लोग मौजूद रहे
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

