भवाली में पेयजल समस्या को लेकर पॉलिकाध्यक्ष ने जल संस्थान महाप्रबंधक से की वार्ता

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर की पेयजल को लेकर पॉलिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने जल संस्थान महाप्रबंधक डी के सिंह, सहायक अभियंता रवि डोभाल से वार्ता की। नई पेयजल लाइनों के लिए पर जल्द आगडन तैयार करने को कहा। पॉलिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने अधिकारियों को बताया कि कई जगह पाइपलाइन बहुत पुरानी व क्षतिग्रस्त हो गई है। जनसंख्या बढ़ने से नई पाइपलाइन बिछाना जरूरी हो गया है। रेहड़ मार्ग में प्राकृतिक जल संचय के लिए बोरिंग पम्प, वही पंत स्टेट के पास टैंक ग्रेविटी लाइन के निर्माण से कई हद तक समस्या हल हो सकती है।। उसके बाद अधिकारियों ने स्व सतीश लाल साह अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। अधिकारीयो ने नगर पालिका से एक और अमृत सरोवर बनाने को कहा गया। पॉलिकाध्यक्ष ने कहा कि जल्द पूर्व पॉलिकाध्यक्ष स्व मोहन सिंह बिष्ट के नाम से अमृत सरोवर बनाया जाएगा। इस दौरान सभासद नाजमा खान, प्रियंका जोशी, मनोज तिवारी, प्रकाश आर्या, आंनद थापा, दीपक कुमार आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page